
रीवा। तीन तहसीलदारों को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने तहसीलदार जवा जीतेन्द्र तिवारी को सीमांकन नहीं करने, तहसीलदार सेमरिया ममता पटेल को गलत सीमांकन करने तथा तहसीलदार मनगवां आंचल अग्रहरि को सीमांकन नहीं होने तथा पटवारी द्वारा राशि की मांग किए जाने जैसी लापरवाही व स्वेच्छाचारिता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि गत जनसुनवाई के दौरान आवेदकों ने अपनी समस्याओं के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया था। तदनुक्रम में कलेक्टर द्वारा कार्यवाही की गई है।
