गडकरी ने महाराष्ट्र के सड़क कॉरिडोरों की समीक्षा कर परियोजनाओं को गति देने के दिए निर्देश

नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में प्रस्तावित हाई स्पीड, हाई डेंसिटी और अन्य प्रमुख सड़क कॉरिडोर परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

श्री गडकरी ने सोमवार को यहां मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें परियोजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

समीक्षा के दौरान नागपुर-भंडारा खंड को 6-लेन, तलोदा-बुरहानपुर को 4-लेन, दुर्ग-गढ़चिरौली-मंचेरियल, गढ़चिरौली-कांकेर (रायपुर-विजाग), ग्वालियर-नागपुर, नागपुर-हैदराबाद सहित कई अहम कॉरिडोरों पर विचार किया गया। इसके अलावा भंडारा-रायपुर सेक्शन, नागपुर-अमरावती खंड और पुणे-सातारा मार्ग को 6-लेन करने सहित अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

बैठक में राज्य बीओटी मॉडल के तहत 527 किलोमीटर लंबाई वाली नौ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिनमें शिरूर-अहिल्यानगर, अहिल्यानगर-वडाला, वडाला-छत्रपति संभाजीनगर, छत्रपति संभाजीनगर-जालना, जालना-वातुर, नांदेड-नरसी-देगलूर, जाम-वारोरा, वारोरा-चंद्रपुर-बामनी और मलकापुर-चिखली खंड शामिल हैं।

 

Next Post

दोस्त के घर गए युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने उठाए सवाल

Mon May 4 , 2026
इंदौर:नेहरू नगर क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. युवक अपने दोस्त के घर गया था, जहां से वह बेसुध हालत में मिला और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया.जानकारी के मुताबिक मृतक अमित पिता यशवंत निवासी विनोबा नगर […]

You May Like