बच्चों के संस्कारों से ही बनेगा श्रेष्ठ समाज 

बांदरी। मां भगवती कल्याण संगठन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष बहिन पूजा शुक्ला ने कहा कि बच्चों के चरित्र निर्माण में सभी की अहम भूमिका है। यदि बच्चे संस्कारित होंगे तो वे भविष्य में योग्य नागरिक बनेंगे।

उन्होंने कहा कि मनुष्य का भविष्य उसके कर्मों से तय होता है। अच्छे कर्म हमेशा शुभ फल देते हैं, जबकि बुरे कर्मों से बुरे परिणाम मिलते हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन, शक्तिपुत्र महाराज के मार्गदर्शन में लोगों को नशा और मांसाहार मुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दे रहा है। चेतना तरंगों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

पूजा शुक्ला ने कहा कि साधना से वासना का नाश होता है और समर्पण से ही साधना सफल बनती है। उन्होंने लोगों से अपने घरों में गणेशोत्सव पर गणेश जी की स्थापना व पूजन करने और गाय-बैलों को आवारा न छोड़ने का आह्वान किया। संगठन द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से नशामुक्ति एवं सद्भावना रैली भी निकाली गई।

Next Post

कियोस्क संचालक ने की ठगी, गिरफ्तार

Sun Aug 24 , 2025
सीधी/कुसमी। जिले में भोली-भाली जनता के साथ कियोस्क सेंटरों पर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला कुसमी थाना क्षेत्र के जूरी स्थित यूनियन बैंक के कियोस्क सेंटर का है, जहां सेंटर संचालक दयाराम कुशवाहा ने गाजर नौढीया निवासी लालमन बैगा से खाता चेक करने के […]

You May Like