मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता)दक्षिण भारतीय अभिनेता नानी और कायडू लोहार अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ के तीसरे गाने ‘अंजाना अंजानी’ का ऑडियो रिलीज हो गया है।श्रीकांत ओडेला निर्देशित फिल्म के इस रोमांटिक गीत को अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल रितेश जी राव ने लिखे हैं। रितेश जी राव और सुब्लाशिनी ने इसे आवाज दी है।
‘अंजाना अंजानी’ में नानी और कायडू लोहार की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। फिल्म के इससे पहले ‘आया शेर’ और ‘येशनागुला’ गाने रिलीज हो चुके हैं। निर्माताओं के अनुसार, ‘आया शेर’ को यूट्यूब पर 200 मिलियन से अधिक और ‘येशनागुला’ को 119 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। एसएलवी सिनेमाज के निर्माण में बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम सहित आठ भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

