छात्र की मौत: 5 पर एफआईआर

जबलपुर: धनवंतरी नगर चौकी अंतर्गत जसुजा सिटी फेज-3 में गणेश उत्सव के उल्लास के बीच, पंडाल में लोहे के पाइप में बिजली का करंट उतरने से हुई 16 साल के एक किशोर की मौके के मामले में समिति पदाधिकारी समेत पांच पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।विदित हो कि जसूजा सिटी निवासी शौर्य चनपुरिया 16 वर्ष का कक्षा 11वीं में पढ़ता था। धनवंतरी नगर के जसूजा सिटी फेज-3 में गणेश पंडाल में गत रात महाआरती का आयोजन किया गया था।

शौर्य अपने दोस्तों के साथ आरती में शामिल होने आया था। आरती में शामिल होने के बाद शौर्य घर लौट रहा था, तभी पंडाल के पास लगे पाइप में करंट आ रहा था। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मामले में लापरवाही उजागर होने पर पुलिस ने समिति के दो पदाधिकारी, डेकोरेटर, टेंट हाउस संचालक समेत पांच के खिलाफ मामलादर्ज किया है

Next Post

मोदी जी ने देश और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है: उईके

Sun Oct 4 , 2026
सिंगरौली : मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत देवसर जनपद की ग्राम पंचायत करदा में जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उईके उपस्थित रहीं। उन्होंने […]

You May Like