मोदी जी ने देश और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है: उईके

सिंगरौली : मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत देवसर जनपद की ग्राम पंचायत करदा में जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उईके उपस्थित रहीं। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 25 वर्षों से सरकार के प्रमुख के रूप में देश और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ उन्होंने गरीब, किसान, महिला और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में लाभ दिलाया जाए। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए। शिविर में ग्रामीणों द्वारा पेंशन, राशन कार्ड, आवास एवं अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

Next Post

सिविल अस्पताल के पीछे टूटा 11 केवी लाइन का तार, टला हादसा

Sun Oct 4 , 2026
सांची: नगर के सिविल अस्पताल परिसर के पीछे मर्चरी रूम के समीप 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया. घटना के समय लाइन चालू थी. गनीमत रही कि तार टूटते ही लाइन में फॉल्ट आ गया और विद्युत प्रवाह बंद हो गया, जिससे बड़ा हादसा टल […]

You May Like