भोपाल: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज आनंद नगर में सर्व धर्म तीर्थ दर्शन समिति के तत्वावधान में धर्म यात्रा का आयोजन किया गया। आनंद नगर से मां नर्मदा तट तक बसों द्वारा निकाली गई इस धर्म यात्रा को विधिवत झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालती राय ने यात्रा को रवाना करते हुए मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला और श्रद्धालुओं के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना को बल मिलता है।
इस अवसर पर जोन अध्यक्ष राजेश चौकसे, पार्षद जीत राजपूत, समाजसेवी गोविंद गोयल, विपिन चौकसे सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित रहे। अतिथियों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया और सफल आयोजन के लिए समिति को शुभकामनाएं दीं।
