जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया तालाब में रविवार दोपहर नहाते समय डूबने से 13 साल के बालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक विष्णु यादव 36 वर्ष निवासी खमरिया, रेल्वे में प्वाईट मैन की नौकरी शिकारा में करता है। रविवार दोपहर 12 बजे उसका बेटा राजा यादव घर से नहाने जाने का कहकर घर से निकला था जहां नहाते समय राजा खमरिया के तालाब में गहरे पानी में चला गया चंद ही पलों डूब गया।
भांजे कम्मू यादव की सूचना मिलते ही विष्णु के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों के साथ वे राजा की तलाश में पहुचा। कड़ी मशक्कत के बाद राजा 13 वर्ष का शव निकाला गया। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया है उन्हेें यकीन नहीं हो रहा है कि हंसी खुशी घर से निकला उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
