‘यादें’ में गलतफहमी से बदलेगा डॉ. देव और डॉ. सृष्टि का रिश्ता

मुंबई, 23 सितंबर (वार्ता) सोनी सब के शो ‘यादें’ में डॉ. देव (इक़बाल ख़ान) और डॉ. सृष्टि (गुलकी जोशी) के रिश्ते में एक बार फिर भावनात्मक मोड़ आने वाला है। किलारी में गणेश उत्सव के दौरान दोनों करीब आते हैं, लेकिन ध्रुव से जुड़ी एक घटना उनके रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर देती है।गणेश आरती के दौरान जिया (सेहज राजपूत) को एक लड़का चिढ़ाता है, जिसके बाद ध्रुव उस पर पत्थर फेंक देता है। डॉ. देव ध्रुव के इस व्यवहार का समर्थन नहीं करते। इससे डॉ. सृष्टि आहत हो जाती हैं और उन्हें लगता है कि डॉ. देव ध्रुव को गोद लिया हुआ होने के कारण अलग नजरिए से देखते हैं। वहीं, डॉ. देव की चिंता ध्रुव को हिंसा से दूर रखने की होती है। दोनों के बीच यह गलतफहमी बहस में बदल जाती है और सृष्टि ध्रुव के साथ किलारी छोड़ने का फैसला करती हैं।

इस ट्रैक के बारे में इक़बाल ख़ान ने कहा, “यह ट्रैक डॉ. देव और डॉ. सृष्टि के रिश्ते का बेहद भावनात्मक पहलू सामने लाता है। दोनों एक ही स्थिति को अलग-अलग नजरिए से देखते हैं। दोनों माता-पिता अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं, लेकिन सही को समझने का उनका तरीका अलग हो सकता है। डॉ. देव की चिंता ध्रुव को बचाने की है, लेकिन उनके शब्द सृष्टि को आहत कर देते हैं। कभी-कभी एक गलतफहमी सब कुछ बदल सकती है और यह गलतफहमी उनके परिवार को तोड़ सकती है।”
‘यादें’ का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे सोनी सब पर किया जाता है।

.....

Next Post

रोहित सराफ खुद को एक ही तरह के किरदार तक सीमित नहीं रखते

Wed Sep 23 , 2026
मुंबई, 23 सितम्बर (वार्ता) अभिनेता रोहित सराफ ने अपने अभिनय करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है। हालांकि नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मिसमैच्ड’ में रिषि के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई और उनका ‘बॉय-नेक्स्ट-डोर’ अंदाज दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुआ, लेकिन रोहित का अभिनय सफर […]

You May Like