
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अधीन संचालित सभी समितियां एवं उनकी कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष के परिवर्तन के साथ पूर्व की सभी समितियां एवं उनकी कार्यकारिणी भंग हो जाती हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि यह महत्वपूर्ण निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के अनुरूप लिया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को आधार स्तर से मजबूत बनाना, नई ऊर्जा प्रदान करना तथा जनता की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाना है। जिला स्तर पर शीघ्र ही समस्त समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों का समावेश सुनिश्चित किया जाएगा। यह कदम कांग्रेस को अधिक गतिशील एवं जन-उन्मुख बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
