84वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता 2 दिसम्बर से

ग्वालियर। 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 10 दिसम्बर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त सत्यपाल सिंह ने बताया कि हॉकी इंडिया की ओर से 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिये 2 दिसंबर से 10 दिसम्बर तक की तिथि की स्वीकृति दी गई है। प्रतियोगिता में देश की 18 ख्यातिनाम टीमें भाग लेंगी। जिसमें इंडियन ऑयल, एयर इंडिया, पंजाब पुलिस, सीआरपीएफ, आर्मी सहित अन्य प्रख्यात टीमें आएंगी। जिसमें इंडिया टीम के अनेक खिलाड़ी भाग लेगें। चूंकि इस वर्ष हॉकी इंडिया की स्थापना को 100 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। इसलिए देश की इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे हॉकी स्टेडियम में कराया जायेगा। इसके साथ ही खिलाडियों के आवास, पारितोषक, यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, जिला हॉकी संघ सचिव विनोद कटारे, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हसरत कुरैशी, सहायक खेल अधिकारी अयोध्याशरण शर्मा, सुश्री विजेता सिंह, जितेन्द्र यादव, नमन कौरव उपस्थित थे।

Next Post

मुंबई के घाटकोपर में कमर्शियल टावर में भीषण आग लगने से 200 से ज़्यादा लोगों को निकाला गया

Mon Oct 27 , 2025
मुंबई, 27 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पास 13 मंज़िला व्यावसायिक इमारत रवीशा टावर की पहली मंज़िल पर भीषण आग लगने के बाद दमकल और बचाव कर्मियों की टीमों ने करीब 200 से 300 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने के समय […]

You May Like