बांद्राभान में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत

बुधनी। अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बडऩगर से वाराणसी के लिए निकाली जा रही जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा का ग्राम बांद्राभान पहुंचने पर ग्रामीणों एवं युवाओं द्वारा यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया.

जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा सेवा, जनसंवाद और जनभागीदारी के संदेश को लेकर वाराणसी की ओर बढ़ रही है. लोगों को सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े संकल्पों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. बांद्राभान में ग्रामीणों और युवाओं ने यात्रा के स्वागत को आत्मीय बना दिया. इस दौरान जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, एसडीएम संजीव नागू, एसडीओपी रवि शर्मा, जनपद सीईओ जितेन्द्र सिंह धाकरे, पवन चौहान, अल्पेश चौहान सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Next Post

तीन दिन रहेगी बैंक हड़ताल, आज खुलेंगी शाखाएं

Sun Sep 27 , 2026
सीहोर। जिले के बैंक ग्राहकों के लिए अगले सप्ताह बैंकिंग व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है. वेतन, भत्तों और अन्य नीतिगत मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. हड़ताल के चलते जिले की करीब 196 बैंक शाखाओं […]

You May Like