महिला को मौत के घाट उतारा, बचाने आया युवक घायल

तेंदूखेड़ा/दमोह:तेंदूखेड़ा अनुविभाग अन्तर्गत करीब 32 किलोमीटर दूर तारादेही थाना के ग्राम बांसी में मंगलवार की सुबह करीब आठ-नौ बजे बांसी ग्राम में एक बदमाश ने एक दलित विधवा महिला के घर में घुसकर पहले उसकी नाक की खुटिया और गले में पहने सोने के ताबीज को गले से खींचकर निकाला और हल्ला करने पर तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी.

जब ग्राम के दो युवक वह पहुंचे, तो उनको भी तलवार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और ग्राम में पत्थर फेंककर आतंक मचाने लगा. तभी दो घायलों ने हिम्मत कर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी लेने पर दोनों घायलों बृजेश शिवराज वैन, पप्पू पिता रामप्रकाश वैन ने बताया कि ग्राम की विधवा महिला मुला अहिरवार उम्र करीब 55 वर्ष घर में अकेली थी, तभी ग्राम के कुख्यात बदमाश मुकेश पिता छुटाई यादव ने घर में घुसकर नाक की खुटिया और गले में पहने ताबीज लूटकर तलवार मारकर हत्या कर दी. जब महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर वह पहुंचे, तो आरोपी मुकेश ने हम लोगों के ऊपर तलवार से हमला कर घायल कर दिया और पत्थर बरसते हुए भागने लगा.

Next Post

चोरी के 29 बोरी सरसो व मटर बरामद

Tue Apr 1 , 2025
बरगवां: बीते माह बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम अजनी निवासी बुद्धसेन बैस के घर से अनाज सरसो एवं मटर की चोरी करने के मामले में बरगवां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी के सरसो व मटर को बरामद भी किया गया है।गौरतलब है […]

You May Like