स्पाइसजेट ने की 100 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा

स्पाइसजेट ने की 100 अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) इंडिगो संकट के बीच किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने विंटर शिड्यूल के दौरान रोजाना 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। स्पाइसजेट ने बुधवार को एक बयान में कहा कि “महत्वपूर्ण मार्गों पर बढ़ती मांग” के मद्देनजर उसकी योजना रोजाना 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की है। नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद ये उड़ानें शुरू की जा सकेंगी। उल्लेखनीय है कि इंडिगो संकट के बीच नागर विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो को विंडर शिड्यूल की उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद उसे रोजाना 210 से अधिक उड़ानें कम करनी होंगी। उनकी जगह दूसरी एयरलाइंस को मौका दिया जायेगा।

स्पाइसजेट की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पिछले दो महीने में उसके बेड़े में विमानों की संख्या में 17 की वृद्धि हुई है। इसके कारण उसके पास इस अवसर का लाभ उठाने की क्षमता है। साथ ही, विंटर शिड्यूल के दौरान कई और विमानों को बेड़े में शामिल करने की उसकी योजाना है।

Next Post

महिला कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट में हंगामा, वेतन वृद्धि और कार्यस्थल पर अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन

Wed Dec 10 , 2025
बैतूल: डहरगांव स्थित टेक्नोक्राफ्ट फैशन लिमिटेड की लगभग 400 महिला सिलाई मशीन ऑपरेटरों ने आज कम वेतन, लंबी ड्यूटी और कार्यस्थल पर अभद्र व्यवहार के विरोध में काम बंद कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन […]

You May Like