
दमोह।कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया जांच में अनियमितताएँ पाए जाने के आरोप पर चार उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु निजी उर्वरक विक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-विकास प्रणाली, निःशुल्क टोकन सुविधा एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से किसानों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। सघन उर्वरक गुण नियंत्रण अभियान के तहत निरीक्षण में अनियमितताएँ पाए जाने पर मै. राकेश कृषि केंद्र, हटा, मै. दिगम्बर कृषि सेवा केंद्र, दमोह एवं मै. पारस ट्रेडर्स, बटियागढ़ का उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। उक्त कार्रवाई उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत की गई।
