पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर 50 हजार की चोरी

इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दशहरा मैदान पार्किंग में खड़ी एक कार को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कार का कांच तोड़कर भीतर रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी उत्तम सिंह चौहान, निवासी मल्हार कॉलोनी बालगढ़ देवास ने शिकायत की कि 25 जनवरी की शाम करीब साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच उनकी कार दशहरा मैदान पार्किंग में खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने कार का कांच तोड़ दिया और अंदर रखे पर्स से 50 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।अन्नपूर्णा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 324(4) और 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

Next Post

ग्वालियर में हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मन रहा 77वाँ गणतंत्र दिवस

Mon Jan 26 , 2026
ग्वालियर: 77वाँ गणतंत्र दिवस आज जिले में हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर कम्पू स्थित एस.ए.एफ. मैदान पर मुख्य समारोह आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर थे। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने समारोह में प्रात: राष्ट्रीय ध्वज […]

You May Like

Play sound