इंदौर: हीरानगर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. तीनों पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास से तीन स्प्रिंगदार धारदार चाकू बरामद हुए. आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
सोमवार रात क्षेत्र में संदिग्धों और बदमाशों की चेकिंग के दौरान भागीरथपुरा क्षेत्र में तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे.
पीछा कर उन्हें पकड़कर तलाशी ली गई तो तीनों के पास से एक एक स्प्रिंगदार धारदार चाकू मिला. चाकू रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज वे प्रस्तुत नहीं कर सके. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष जोसेफ उम्र 19 साल निवासी भागीरथपुरा शिव मंदिर रफली, जय कुशवाह उम्र 22 साल निवासी यादव कॉलोनी भागीरथपुरा तथा पारस केतवास उम्र 20 साल निवासी भागीरथपुरा के रूप में हुई है. तीनों आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है…
तीनों आरोपियों के कब्जे से स्प्रिंगदार धारदार चाकू जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे.
एसीपी, रुबिना मिजवानी
