नाबालिग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का दबाव; आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने इस घटना की वीडियो बनाते हुए छात्रा को ब्लैकमेल भी कर रहा था. पीड़िता ने उसका धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का भी आरोप युवक पर लगाया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग कक्षा 11वीं की छात्रा है. वह शहर के एक स्कलू में पढ़ाई करती है. आरोपी औसाफ अली ने पीड़िता की एक सहेली के माध्यम से संपर्क बनाते हुए उससे पहले दोस्ती की. छात्रा को अपने झूठे प्यार में फंसाते हुए आरोपी औसाफ कुछ दिन पहले उसे खानूगांव स्थित एक स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया. औसाफ ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया. इस वीडियो के जरिए वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था. औसाफ पर पीड़ित छात्रा ने इस कथित वीडियो को डिलीट करने के एवज में एक लाख रूपए भी मांगने का आरोप लगाया गया है. छात्रा ने 40 हजार रूपए जुटा कर औसाफ को दिया भी दिया. इस पूरे मामले में कोहेफिजा पुलिस जांच कर रही है. आरोपी औसाफ को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर पाक्सो एक्ट का भी प्रकरण पुलिस ने दर्ज किया है.

Next Post

बैंक सम्पत्तियों की नीलामी के लिए सरकारी बैंकों के साझा मोबाइल ऐप का उद्घाटन

Mon Feb 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू ने सोमवार को यहां सरकारी क्षेत्र के बैंकों की एक बैठक में बैंकों की सम्पत्तियों की नीलामी के लिए मोबाइल ऐप ‘बैंकनेट’ और डिजिटल बैलेंस कन्फर्मेशन प्लेटफॉर्म (डीबीसीपी) का उद्घाटन किया। श्री नागराजू ने पीएसबी एलायंस की […]

You May Like