मणिपुर की बिगड़ती स्थिति पर जवाब दें मोदी़, शाह : खरगे

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर में हुई हिंसा की ताज़ा घटनाओं में चार नागरिकों की हत्या के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग की हैं।
श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भाजपा की अक्षमता के कारण मणिपुर में फिर हिंसा हो रही है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मई 2023 से अब तक 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 24,530 लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं, बच्चे और कमजोर परिवार इस लंबे संकट का खामियाजा भुगत रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तीन साल से अधिक समय बीतने, 300 से ज्यादा लोगों की मौत, राष्ट्रपति शासन और मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद शासन की इस विफलता की जिम्मेदारी कौन लेगा और प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री कार्रवाई करने से पहले कितनी और निर्दोष जानें जाने का इंतजार करेंगे।
उन्होंने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य मणिपुर को न्याय, सम्मान, संवैधानिक अधिकार और स्थायी शांति मिलनी चाहिए तथा उसकी सुरक्षा और स्थिरता को भाजपा की राजनीतिक सुविधा के अधीन नहीं रखा जा सकता।

.....

Next Post

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Wed Oct 21 , 2026
दमोह: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस जवानों की स्मृति में पुलिस लाइन दमोह में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, विधायक गौरव पटेल, कलेक्टर […]

You May Like

मनोरंजन