कांग्रेस को झटका: वार्ड 11 की पार्षद हरिता पाल समेत कई नेता भाजपा में शामिल

सारनी। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद हरिता पाल, पूर्व पार्षद शांति पाल, सतीश पटेल सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे सारनी मंडल के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को 660 मेगावाट यूनिट की महत्वपूर्ण सौगात मिली है और उनकी प्राथमिकता स्थानीय युवाओं एवं क्षेत्रवासियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि भाजपा में बढ़ता जनप्रतिनिधियों का जुड़ाव कांग्रेस की विचारधारा से लोगों के मोहभंग को दर्शाता है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने कहा कि नए साथियों के शामिल होने से नगर पालिका परिषद में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि जी.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

कॉकरोच जनता पार्टी कोई असामान्य घटना नहीं, यह लोकतंत्र की मजबूती: आरएसएस

Sat May 30 , 2026
नागपुर। सोशल मीडिया पर चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ ने इस मुद्दे को किसी असाधारण राजनीतिक घटना के बजाय भारतीय लोकतंत्र की स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील […]

You May Like