ब्राउन शुगर के साथ आरोपी पकड़ा, एक लाख की ड्रग्स जब्त

इंदौर:एमजी रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ब्राउन शुगर जब्त की है.पुलिस के अनुसार पशु चिकित्सालय के सामने स्नेहलतागंज इलाके से मनीष पिता बंसी पुरी उम्र 40 वर्ष, निवासी 1234 राज नगर सेक्टर-ए चंदननगर को पकड़ा गया.

तलाशी में आरोपी के कब्जे से 10.68 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है. आरोपी के खिलाफ एमजी रोड थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

झोपड़ी से 15 बकरे चोरी

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर:गांधी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पालाखेड़ी कांकड़ में अज्ञात बदमाश द्वारा खुली झोपड़ी से 15 बकरे चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार पार्वती बाई पिता/पति जगप्रसाद बौरासी उम्र […]

You May Like