यूएन मुख्यालय के बाहर आत्मदाह: चाइना आउट ऑफ तिब्बत के पर्चे मिले, व्यक्ति की मौत

न्यूयार्क। यूएन मुख्यालय के बाहर एक व्यक्ति की मौत के बाद तिब्बत-चीन विवाद फिर चर्चा में आ गया है| न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर 52 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। न्यूयॉर्क पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की आधिकारिक पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। घटनास्थल से ” चाइना आउट ऑफ़ तिब्बत ” लिखे पर्चे मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मृतक तिब्बती मूल का व्यक्ति हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना ने एक बार फिर चीन और निर्वासित तिब्बती नेतृत्व के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सुर्खियों में है।

चीन तिब्बत को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है, जबकि निर्वासित तिब्बती नेतृत्व इसका विरोध करता है और तिब्बत को अलग देश मानते है।

Next Post

ग्रामीणों ने किया अग्निवीर जवानों का भव्य स्वागत सम्मान

Fri Jul 3 , 2026
पथरिया/दमोह। अग्नि वीर में ट्रेनिंग कर चार जवान घर लौटे चारो अग्निवीर ज़वानों का ग्राम केवलारी में स्वागत किया गया। समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत के सरपंच राजेश प्रताप सिंह लोधी ने सभी को फूलमाला पहनाकर व राष्ट्रीय चिन्ह सील्ड भेट कर सम्मानित किया उक्त अवसर पर सचिव राजू राजपूत,बद्री […]

You May Like