दिनभर होती रही रूक-रूक कर बारिश

शुजालपुर।मानसून की दस्तक के एक सप्ताह बाद रविवार को क्षेत्र में दिनभर रूक-रूक कर बारिश का दौर चलता रहा. इस बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई तो खरीफ फसल के लिए की गई बुआई को भी लाभ मिलेगा. दिनभर हुई बारिश से खेतों में अच्छी नमी हो गई, हालांकि नदियों में अभी जल की धारा बहना शुरू नहीं हुई. तहसील शुजालपुर में चालू मानसून सत्र में 4 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है, उधर कालापीपल में बारिश का आंकडा लगभग 7 इंच तक पहुंच गया. नेवज व जमधड़ नदी में पानी की आवक नहीं होने से शहर में जल संकट अभी भी बरकरार है. शहरवासियों को तीन दिन छोडकर चौथे दिन नलों से पानी मिल पा रहा है. रविवार को हुई बारिश के बाद नागरिकों को उम्मीद है कि एक सप्ताह में नगर पालिका जल प्रदाय का अन्तराल कम कर सकती है. वर्षाकाल शुरू होने के साथ ही बाजारों में बारिश से बचाव के साधनों की मांग बढ़ गई. रविवार को शहर के मंडी क्षेत्र में साप्ताहिक हाट बाजार भी लगता है, दिन भर हुई बारिश के कारण हाट बाजार भी प्रभावित हुआ.

Next Post

उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर परिषद मंडलेश्वर के अध्यक्ष होंगे सम्मानित

Sun Jun 29 , 2025
  मंडलेश्वर. नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप संतोष मोयदे को जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्य प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। यह सम्मान 30 जून को खंडवा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिया जाएगा। इस समारोह में […]

You May Like