ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों का विवाद, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

मंडला :थाना निवास अंतर्गत ग्राम जंगलिया के पगड़ीटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पिछले छह माह से विवाद गहराता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि केंद्र की कार्यकर्ता और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। कार्यकर्ता ने कलेक्टर कार्यालय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसे और उसके पति को लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि गांव के कुछ लोगों की दबंगई के चलते 20 सितंबर 2025 से ग्रामीण अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र नहीं भेज रहे हैं, जिससे नन्हे-मुन्ने बच्चों की पढ़ाई और पोषण दोनों पर असर पड़ रहा है। जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां पोषण माह के अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, वहीं पगड़ीटोला के बच्चे इन कार्यक्रमों से वंचित हैं। कार्यकर्ता का कहना है कि लगातार विरोध के कारण वह केंद्र की रिपोर्टिंग तक नहीं कर पा रही है और उसका परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है।पीड़िता ने इस मामले की शिकायत महिला आयोग से भी की है और मांग की है कि बच्चों को शीघ्र आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के निर्देश दिए जाएं तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Next Post

राहुल गांधी पर कटाक्ष, चौराहे पर बहन को चूमना भारतीय संस्कृति नहीं: विजयवर्गीय

Thu Sep 25 , 2025
शाजापुर। मध्य प्रदेश के नगरीय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं। हमारी बहनों के गांव जीरापुर में पानी तक नहीं पीते हैं। मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा लेकर आते थे। वर्तमान में जो हमारे नेता प्रतिपक्ष हैं, वो अपनी जवान […]

You May Like