
मैहर।फिट इंडिया अभियान के तहत फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन रविवार को मैहर जिले के अग्रसेन तिराहे से किला चौक तक किया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी ने हरी झण्डी दिखाकर किया। साथ ही स्वच्छता अभियान के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, सीईओ जनपद अशोक तिवारी, संतोष सोनी, खेल प्रभारी अजय पटेल, नीलू दरयानी, रामलाल रावत, प्रवीण तिवारी जन अभियान परिषद पुनीत मैनी, मनोज शुक्ला, कल्पना सिंह, शिव कुमार पटेल, स्वच्छता अभियान के कार्यकर्ता सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
