सतना :प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना जिले के चित्रकूट प्रवास के दौरान मंगलवार को चित्रकूट में वन देवी मंदिर जाकर दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने वन देवी मंदिर में वन विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राम पथ गमन से जुडे इस प्राचीन और पौराणिक स्थल की मान्यता है कि वन देवी षक्ति स्वरूपा मां पार्वती की षक्ति पीठ है।
वन देवी मंदिर के विकास को भी राम वन गमन पथ के विकास प्लान में षामिल किया गया है। इस मौके पर डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, कुलगुरु चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय भरत मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल, कमिश्नर रीवा बीएस जामोद, आईजी साकेत पाण्डेय, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता उपस्थित रहे।
