
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 18 फरवरी। थाना यातायात पुलिस टीम सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई। जहां आधा दर्जन कोल वाहन शराब के नशे में पाये गये।
गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के माजन मोड़ एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लगभग 50 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाईश दी गई थी। शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नही हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है। जांच के दौरान 5 ट्रक 1 ऑटो का वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण के लिए न्यायालय पेश किया जाएगा। सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात दीपेंद्र सिंह, सउनि सवालिया रावत, प्रधान आरक्षक उमेश बागरी, आरक्षक संजीव एवं आरक्षक प्रवेश तिवारी सहित अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।
