सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर से भेंट कर समझीं प्रशासन की बारिकियां

ग्वालियर: सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर रूचिका चौहान से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने छात्राओं को प्रशासनिक कामकाज और जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले कार्यों की बारिकियां समझाईं। साथ ही यूपीएससी में सफलता के गुर भी सिखाए। इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्राओं के सवालों के जबाव भी दिए।

छात्राओं ने कलेक्टर से उनके कार्य प्रणाली के बारे में पूछा तो उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों को अंजाम देने से संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही छात्राओं ने जब आईएएस बनने के लिए तैयारियों के बारे में पूछा तब कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने अपनी आईएएस की तैयारियों के समय के अनुभव छात्राओं से साझा किए। इस दौरान अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद एवं सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्य निशी मिश्रा मौजूद थीं।

Next Post

कलेक्टर रुचिका चौहान ने जन सामान्य को अपने कक्ष में बुलाकर सुनीं समस्यायें

Wed Dec 10 , 2025
ग्वालियर: जन-सुनवाई में जन सामान्य से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और समयबद्ध कार्यक्रम के तहत आवेदनों का निराकरण करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने जन सामान्य को अपने कक्ष में बुलाया और […]

You May Like