पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण कर शत-प्रतिशत परिणाम लाएं

जबलपुर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला परियोजना प्रबंधन इकाई की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत ने की। उन्होंने सभी शिक्षकों से पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण कर शत-प्रतिशत परिणाम लाने और छात्रों के स्तर में उन्नयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीईओ ने शिक्षकों की उपस्थिति, एमपीटास्क छात्रवृत्ति स्वीकृति, प्रोफाइल अपडेशन, फेल्ड अकाउंट करेक्शन, ड्रॉपबॉक्स एवं यूडाईस कार्य की समय सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के साथ-साथ व्यक्तिगत जबावदेही तय करने पर जोर दिया।

शालाओं और छात्रावासों में स्वच्छता, बालक-बालिका शौचालय की सफाई, आकस्मिक निधि का समय पर उपयोग तथा ई-अटेंडेंस प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश भी दिए। बैठक में शालावार तैयारियों, मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन, विद्यालय स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा पर भी चर्चा हुई। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, डीपीसी योगेश शर्मा, डाइट प्राचार्य अजय दुबे सहित सभी संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Next Post

महाराष्ट्र (महिला)और रेलवे (पुरुष) ने जीते राष्ट्रीय खो खो खिताब

Fri Jan 16 , 2026
नई दिल्ली/काजीपेट (तेलंगाना), (वार्ता) रोमांचक फाइनल में, डिफेंडिंग चैंपियन रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आर.एस.पी.बी) और महाराष्ट्र ने काजीपेट में 58वीं सीनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में खिताब जीते। रेलवे (पुरुष) ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की, जबकि महाराष्ट्र (महिला) ने पांचवीं बार लगातार […]

You May Like