बेलगाम ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौत, पति घायल

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत शहपुरा पाटन मेन रोड में शनिवार को बेलगाम ट्रक ने मोटर सायकिल सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे मेें पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम मुकेश नाथ 35 वर्ष निवासी ग्राम सागा थाना तेंदूखेड़ा जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर में पत्नी अन्तो बाइ 30 वर्ष एवं तीन लडकियां एवं एक लडका है पत्नी अपने मायके आयी हुयी थीं जो शनिवार को शहपुरा बाजार करने गयी हुयी थी।

जिसे लेने के लिये वह शहपुरा गया था। शहपुरा से पत्नी को अपनी मोटर सायकिल मे बैठाकर सहसन आ रहा था। जैसे ही ठाकुर होटल के आगे शहपुरा पाटन मेन रोड में पहुँचा पीछे से ट्रक का चालक ट्रक तेज रफ्तार एवं लापरवाही से चलाकर उसकी मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह और पत्नी अन्तो बाई गाडी सहित रोड पर गिर गए, गिरने से उसे हाथ पैर में चोटे आ गयी एवं पत्नी को सिर में चोट आई जो बेहोश हो गयी थी। 108 एम्बूलेंस से पत्नी को इलाज के लिये पाटन अस्पताल लेकर आया। डाक्टर ने पत्नी को चैक कर मृत घोषित कर दिया ।

Next Post

सट्टे के अड्डे पर दबिश, सात पकड़ाए

Sun Jul 19 , 2026
जबलपुर: मदनमहल एवं पुलिस लाईन फोर्स ने नरसिंह मंदिर के पीछे टपरिया बस्ती में दबिश देकर दो दो सट्टा लिखने एवं पांच सट्टा लिखाने वाले सटोरियों को दबोचा । जिनके कब्जे से नगद 19 हजार 200 रूपये जप्त किए गए।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को सूचना मिली थी […]

You May Like