जबलपुर: मदनमहल एवं पुलिस लाईन फोर्स ने नरसिंह मंदिर के पीछे टपरिया बस्ती में दबिश देकर दो दो सट्टा लिखने एवं पांच सट्टा लिखाने वाले सटोरियों को दबोचा । जिनके कब्जे से नगद 19 हजार 200 रूपये जप्त किए गए।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को सूचना मिली थी कि नरसिंह मंदिर के पीछे टपरिया बस्ती में सट्टा पट्टी खिली जा रही है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में सूचना की तस्दीक करायी गयी।
सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में मदनमहल एवं पुलिस लाईन के बल के साथ योजनाबद्ध तरीके से नरसिंह मंदिर के पीछे टपरिया बस्ती में दबिश दी गई। सट्टा लिखने वाले राजेन्द्र मरावी 29 वर्ष एवं ओमप्रकाश यादव 34 वर्ष दोनों निवासी एमपीईबी कालोनी नया गॉव रामपुर गोरखपुर, सट्टा लिखवाने वालों ने अपने नाम क्रमश: रविकात कनोजिया 36 वर्ष निवासी पंसारी मोहल्ला गोरखपुर, चंदन पटेल 43 वर्ष निवासी पंचायती आखाड़ा गोरखपुर, विपिन ठाकुर 32 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर गोरखपुर, मोनू ठाकुर 36 वर्ष निवासी लक्ष्मी कालोनी ककरैया तलैया गोरखपुर, नरेश चक्रवर्ती 52 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर को दबोचा गया ।
सट्टा लिखने वाले सटोरिये राजेन्द्र कोरी 5 सट्टा पट्टी एवं नगद 4100 रूपये, एवं ओमप्रकाश यादव से 7 सट्टा पट्टी एवं नगद 4800 रूपये पैन, कागज, सट्टा लिखवाने वाले सटोरिये नगद 10 हजार 300 रूपये रखे मिले। सट्टा लिखने वाले राजेन्द्र व ओमप्रकाश ने पूछताछ पर मोहित सिंह राजपूत निवासी कालीमठ के कहने पर प्रतिदिन मजदूरी पर सट्टा लिखना स्वीकार करते हुये बताया कि पुलिस को आता देखकर मोहित राजपूत मौके से भाग गया है। पकड़े गये सातों सटोरियों के कब्जे से नगद 19 हजार 200 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त करते हुये सट्टा लिखने एवं लिखाने वाले, सट्टा खिलवाने वाले सटोरिये मोहित राजपूत के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये फरार सटोरिये मोहित राजपूत की तलाश जारी है।
