पांच दिनों से 382 राशन दुकानों का सर्वर डाउन, राशन वितरण ठप, उपभोक्ता लौट रहे खाली हाथ

सिंगरौली : जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली इन दिनों तकनीकी समस्या की भेंट चढ़ गई है। पिछले पांच दिनों से सर्वर ठप होने के कारण जिले के करीब 382 राशन
राशन वितरण पूरी तरह बाधित है। दुकानों पर रोजाना बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच रहे हैं, लेकिन अंगूठा लगाने और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, वहीं विके्रता भी असहाय स्थिति में खड़े नजर आ रहे हैं।

इस गंभीर समस्या को लेकर म.प्र. सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के सह सचिव सीता प्रसाद यादव ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को विधिवत पत्राचार कर अवगत कराया है। उन्होंने अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि सर्वर समस्या के चलते विक्रेताओं को अनावश्यक रूप से दुकान खोलकर बैठना पड़ रहा है और उपभोक्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

सीताप्रसाद यादव ने पॉश इंजीनियर सिंगरौली आशुतोष पटेल को भी इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा है। आवेदन में उन्होंने मांग की है कि जब तक सर्वर दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक राशन दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए जाएं और सर्वर ठीक होने पर तत्काल सूचना दी जाए। साथ ही अप्रैल माह के एमडीएम और आईसीडीएस का वितरण भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि स्थिति पर तत्काल नियंत्रण नहीं किया गया और किसी विक्रेता के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। फिलहाल जिले में प्रशासनिक उदासीनता और तकनीकी विफलता ने आमजन की परेशानी को और बढ़ा दिया।

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sat May 9 , 2026
सिंगरौली:जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम झखरावल में 30 वर्षीय शिवप्रसाद साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद शराब पीने का आदी था और पिछले करीब तीन वर्षों से गांव की अनारकली साकेत के घर पर रह रहा था। गुरुवार रात उसका शव अनारकली के घर […]

You May Like