
शिवगढ़/रतलाम। थाना क्षेत्र के लुणीघाटी के उमरीखोरा जंगल में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार 14 मई को सूचना मिली थी कि जुनापानी निवासी सरदार पिता धारजी मचार (55) जंगल क्षेत्र में बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान उन पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के लगातार काटने से उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मामले में मर्ग क्रमांक 16/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कार्रवाई उपनिरीक्षक अजमेरसिंह भूरिया द्वारा की जा रही है।
