स्टोन क्रेशर हड़ताल: निर्माण कार्य ठप, व्यापारी नहीं आने दे रहे शहर में गिट्टी, रात भर कर रहे निगरानी

इंदौर:मध्यप्रदेश में सेटेलाइट आधारित खनन निगरानी प्रणाली के विरोध में स्टोन क्रेशर संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. इससे निर्माण कार्य ठप हो गए हैं और मजदूर पलायन कर रहे हैं. संचालकों ने तकनीकी खामियों और आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए इस निर्णय को गलत बताया है.
उज्जैन से माल की हो रही सप्लाई
हड़ताल होने से शुरुआत में डामर और पेचवर्क सम्बन्धी कार्य में दिक्क¸ते आई थी. परन्तु अभी ठेकेदार व्यवस्था करके काम नहीं रुकने दे रहे. उज्जैन से सप्लाई मिल रही है.
– उद्देश्य तिवारी, सब इंजीनयर, निगम मुख्यालय
बहुत जल्द हम पर भी आएगा संकट
निर्माण सामग्री विक्रेता ने बताया कि स्टॉक खाली हो गए हैं और अगर जल्द आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो मजदूरों के साथ हमारे रोजगार पर भी संकट आ जायेगा.
– नीरज शर्मा, रेत गिट्टी विक्रेता
प्रतिदिन हो रहा नुकसान
सरकार द्वारा सुनवाई ना होने पर हड़ताल निरंतर जारी रहेगी. हमें प्रतिदिन काफी मात्रा में नुकसान हो रहा है. नई व्यवस्था को अचानक से लागू करना न्यायसंगत नहीं है.
– घनश्याम पालीवाल, गिट्टी खदान मालिक
बारिश आने को है और काम अधूरे
गिट्टी ना मिलने के कारण काम नहीं चल रहा. बारिश शुरू होने को है. काम पूरी तरह ठप्प हो जाने से बाहर से आये मजदुर वापस लौटने लग गए है. समझ नहीं आ रहा क्या करें.
– दीपेश गुलानी, ठेकेदार नगर निगम
मजदूरों के साथ ठेकदारों भी बेरोजगार हो गए
गिट्टी न मिल पाने के कारण छत भरना रोक रखी है जो सेंटिंग लगा रखी है उसके पैसे भी दोगुने हो गए. काम करने वाले मजदूरों के साथ हम भी बेरोजगार हो गए हैं.
– हर्ष जैन, निर्माण ठेकेदार

Next Post

CM डॉ.यादव 18 को आएंगे ग्वालियर, तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Sun Jun 15 , 2025
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 जून को ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही ग्वालियर में आयोजित महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारी के लिये जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां […]

You May Like