पंचांग 24 जुलाई 2026:-
रा.मि. 02 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल दशमीं भृगुवासरे दिन 10/9, अनुराधा नक्षत्रे दिन-रात, शुक्ल योगे रात 10/26, कौलव करणे सू.उ. 5/20, सू.अ. 6/40, चन्द्रचार वृश्चिक, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 24 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यर्थ की यात्रायें होंगी, धन व्यय होगा. मानसिक उलझन रहेगी. शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. वर्ष के मध्य में व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा. सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी.वर्ष के अन्त में भागदौड़ से मन तनावग्रस्त रहेगा. दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्राओं में धन व्यय होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मानसिक उलझन रहेगी. सिह राशि के व्यक्तियों को व्यक्तित्व का विकास होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को संबंधों में सुधार होगा. मकर और कुुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ भागदौड़ से मन तनावग्रस्त रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.
————————————————————-
आज का भविष्य: शुक्रवार 24 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हंसमुख, मिलनसार होगा. शिक्षा में अग्रणी होगा. नौकरी या पैतिृक कार्यो में संलग्नता रहेगी. मेहनत अधिक करेगा. माता पिता का भक्त होगा.
————————————————————-
मेष- अपनी मेहनत को बेकार होते देखना खिन्नता पैदा करेगा, प्रियजनों सेमनमुटाव संभव है. किसी व्यक्ति की सलाह आपके कार्यो को गति देगा. लाभप्रद सूचना मिलेगी.
वृषभ- भावनाओं में बहकर आप परिवार को विरोधी बना लेंगे, जोखिम के कार्यो में रूचि बढेगी. किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान का शिकार होना पड़ेगा. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.
मिथुन- अपनी बात समझाने में नाकाम रहेंगे, और संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं. अनावश्यक कार्यो में समय एवं धन खर्च होगा. श्रम की अधिकता रहेगी.
कर्क- शारीरिक कष्ट एवं मानसिक परेशानी दूर होगी. आर्थिक लाभ का योग है. कामकाजी महिलाओं को कार्य अधिक करना होगा.
सिंह- कार्य का चिन्तन तनाव का कारण बन सकता है. व्यापारिक सौदेबाजी में सावधानी रखें. कुटुम्बियों के कार्यो को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी.
कन्या- योजनाओं में बदलाव करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं .दुविधा से हटकर कार्य करें. पॅूजी लगाने में सावधानी रखें. मांगलिक कार्य बनेंगा. संयम रखें.
तुला- अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले से नुकसान होगा. स्वयं से कोई भूल होगी. वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा.सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा.
वृश्चिक- सुख सुविधा के सामानों पर बड़े खर्च की संभावना है. दौड़धूप में सफलता मिलेगी. सुख सुविधा एवं आनन्द की अनुभूति होगी. कुछ कार्यो में परेशानी आ सकती है.
धनु- प्रापर्टी संबंधी विवादों के समाधान से राहत मिलेगी. कोर्ट कचहरी के कार्यो में विलंब होगा. सुख शांति में कमी होगी. कम लाभ में भी संतोष बना रहेगा.
मकर- आपका झुकाव परिवार की ओर कुछ ज्यादा ही रहेगा, जिससे कार्य स्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है. कार्य कुशलता से बड़े बड़े काम बनेंगे.
कुम्भ- मांगलिक कार्यो में खर्च की संभावना बन सकती है. व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के सहयोग से लाभ होगा.
मीन- तनाव के चलते सेहत बिगड सकती है. शुभ समाचारों के मिलने का योग है. परिश्रम सार्थक होगा. नौकरी में अधिकारियों के कोप का सामना करना पड़ेगा.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
आषाढ शुक्ल दशमीं को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, किन्तु आज मंदी पर गेंहॅू, चना में तेजी का रूख रहेगा. तिलहन में तेजी का योग है. सफेद रंग की वस्तुओं में अचानक तेजी होगी. भाग्यांक 5719 है.
————————————————————-
