भिंड: यहां के डीपीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पांच ब्लॉक कॉर्डिनेटर्स ने शिकायत की तो मुरैना से आए जांच दल ने बयान दर्ज किए। जांच अफसर के समक्ष हाथ जोड़कर डीपीओ ने अभिवादन किया।
भिंड के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय जैन पर जिले के पांच ब्लॉक के कॉर्डिनेटरों ने रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। मुरैना कमिश्नर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक दल गठित कर भिंड भेजा।
