दो दिन बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल पर कर्मचारी-अधिकारी

ग्वालियर: मार्च के महीने में बैंक के अधिकारी-कर्मचारी दो दिनों की हड़ताल पर रहेगें। विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक यूनियंस ने दो दिवसीय हड़ताल के बारे में जानकारी दी कि 24-25 मार्च को बंद रहेंगे बैंक। मांगों के निराकरण न होने से नाराज देशभर की बैंकों के 10 लाख से अधिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करेंगे।

इन दो दिनों तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा और सभी कर्मचारी अधिकारी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद करेंगे। बता दें कि 24 मार्च को सोमवार है और 24-25 मार्च को हड़ताल होने से साफ है कि रविवार को मिलाकर लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेगें।

Next Post

जांजगीर चांपा जिले में सड़क हादसा, 39 लोग घायल

Sun Feb 23 , 2025
जांजगीर-चांपा 23 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-49 पर रविवार सुबह एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 13 बच्चों समेत 39 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ग्राम पकरिया से एक पंच चुनाव में जीत […]

You May Like