बढ़ती महंगाई और बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ढोल-मजीरे बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश

भोपाल। जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर ने सोमवार को प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहे पर बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की कमी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और 1 अप्रैल से लागू बिजली दर वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर प्रतीकात्मक रूप से “सरकार को जगाने” का प्रयास किया और आम जनता की समस्याओं को उजागर किया। महंगाई के प्रभाव को दर्शाने के लिए कट-आउट के माध्यम से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे लोगों का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया गया।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण और बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग की।

इस दौरान अरुण श्रीवास्तव सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन का उद्देश्य बढ़ती महंगाई और सरकारी नीतियों के प्रभाव को लेकर आमजन को जागरूक करना रहा।

Next Post

अशोका गार्डन मर्डर केस: मुख्य आरोपी आसिफ बम पर 30 हजार का इनाम, दो साथी गिरफ्तार

Mon Mar 30 , 2026
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय चाय होटल के संचालक की हत्या तीन बदमाशों ने कर दी गई. रविवार- सोमवार की दरमियानी रात युवक की हत्या होने पर आक्रोशित लोग रात के समय ही थाने पहुंचे और पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी तुरंत करने का दबाव बनाया. पुलिस […]

You May Like