अशोका गार्डन मर्डर केस: मुख्य आरोपी आसिफ बम पर 30 हजार का इनाम, दो साथी गिरफ्तार

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय चाय होटल के संचालक की हत्या तीन बदमाशों ने कर दी गई. रविवार- सोमवार की दरमियानी रात युवक की हत्या होने पर आक्रोशित लोग रात के समय ही थाने पहुंचे और पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी तुरंत करने का दबाव बनाया. पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश अभी जारी है. पुलिस ने फरार आरोपी पर 30 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है. सोमवार को दिनभर अशोका गार्डन इलाके में महौल तनावपूर्ण दिखा. स्थानीय रहवासी और मृतक के परिजनों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन भी किया. पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे और दिनभर स्थिति को संभालते नजर आए.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) अवधेश गोस्वामी ने बताया कि मृतक विजय राजपूत की देर रात को चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी आसिफ फरार है. उस पर इनाम घोषित किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की 4 टीमें गठित की गई है. क्षेत्र में चक्काजाम की घटना को लेकर गोस्वामी ने कहा कि रास्ते पूरे क्लियर किए गए हैं और संगठन के लोगों से भी बात की गई है.

जानकारी के मुताबिक सुभाष कॉलोनी रहवासी विजय राजपूत, रविवार को देर रात अपने होटल में काम करने वाले एक लड़के को छोड़ने के लिए उसके घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में आरोपी आसिफ उर्फ बम और उसके दो दोस्त फरमान एवं इमरान बैठे मिले. आसिफ ने विजय से उसके होटल में काम करने वाले लड़के को वहीं छोड़ने की बात कही, जिस पर विजय ने इंकार कर दिया और लड़के को छोड़ने के लिए खुद ही जाने को बोला. इस बात से दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और आरोपी आसिफ के साथ उसके दोस्तों ने विजय के पेट पर चाकू से हमला कर दिया. लहुलुहान हालत में विजय के परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय और हिन्दू संगठन के लोग थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी आसिफ घटना के बाद से फरार चल रहा है. आसिफ की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस का प्रयास जारी है. सोमवार को पूरे दिन अशोका गार्डन थाने के सामने हिन्दू संगठन के लोग बैठ रहे. इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ की किया गया. दोपहर के बाद विजय के शव का पीएम कराने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया. विजय के मोहल्ले के लोग जिसमे अधिकतर महिलाएं थाने के सामने पहुंची और प्रदर्शन किया. इस दौरान मेन सड़क पर वाहनों का जाम भी देरी तकर लगा रहा है. जोन-1 एसीपी बिट्टू शर्मा सहित पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वसान दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया. पुलिसकर्मी दिनभर ट्रैफिक क्लीयर कराते रहे.

Next Post

नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत निर्माणाधीन जबालीपुरम कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मोंपेड पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बदमाशों की दहशतगर्दी से कॉलोनीवासियों में डर का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी […]

You May Like