नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत निर्माणाधीन जबालीपुरम कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मोंपेड पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बदमाशों की दहशतगर्दी से कॉलोनीवासियों में डर का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मूलतः बिहार सीवान के रहने वाले 40 वर्षीय सुपरवाइजर हीरालाल यादव ने दर्ज कराई कि वह अपने साथी मार्केन्डे कुमार सिंह के साथ जबालीपुरम कॉलोनी में रोहित खंडेलवाल की साइट पर काम करते हैं। देर रात जब वे ऑफिस के पीछे निर्माणाधीन मकान के पास नहा रहे थे, तभी उन्हें अचानक पटाखे फूटने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वे मेन रोड की तरफ दौड़े, तो उन्होंने देखा कि एक मोंपेड पर दो अज्ञात लड़के सवार थे। वे लड़के करीब 100 मीटर आगे बढ़े और दोबारा वैसी ही आवाज आई। जब दोनों कर्मचारी सड़क पर पहुंचे, तो वहां उन्हें दो खाली खोखे पड़े मिले। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से बांध रखे थे और फायरिंग के बाद उतावलेपन में मोंपेड दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

मार्शल ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर। मझगवां अंतर्गत छनगवां मोड़ पर एक तेज रफ्तार मार्शल और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक […]

You May Like

Play sound