भोपाल:राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगूभाई पटेल ने महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन के नए कुलगुरु के रूप में प्रोफेसर शिव शंकर मिश्र की नियुक्ति की है।
प्रो. मिश्र वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में शोध विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी चार वर्षों के लिए कुलगुरु नियुक्त किया है।
