कैबिनेट सचिवालय में भर्ती का विज्ञापन फर्जी

नयी दिल्ली (वार्ता) कैबिनेट सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि उसने फील्ड अस्सिटेंट के पद पर भर्ती के लिए कोई विज्ञापन नहीं दिया है।सचिवालय ने शुक्रवार देर रात एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उसके संज्ञान में आया है कि फील्ड असिस्टेंट (जीडी) के 1736 पदों की भर्ती के संबंध में एक फर्जी विज्ञापन ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इस फर्जी भर्ती से जुड़ी कथित लिखित परीक्षा के लिए फर्जी एडमिट कार्ड भी प्रसारित किए जा रहे हैं।

कैबिनेट सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि फील्ड असिस्टेंट (जीडी) की भर्ती के लिए कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी को केवल कैबिनेट सचिवालय या भारत सरकार के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही सत्यापित करें।उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि कैबिनेट सचिवालय में फील्ड अस्सिटेंट के पदों पर भर्ती की जा रही है।

Next Post

न्यायमूर्ति ओका के विदाई पर गवई ने कहा.. सेवानिवृत्ति के बाद हम दोनों कोई पद नहीं लेंगे

Sat May 24 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने शुक्रवार को कहा, “मैंने और न्यायमूर्ति अभय एस ओका ने सेवानिवृत्ति के बाद कोई भी पद स्वीकार नहीं करने का सचेत फैसला किया है।”न्यायमूर्ति गवई मुख्य न्यायाधीश का पद संभाले के दिन भी अपने बारे में ये बात […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।