संकट मोचन तिराहा पर जन सहयोग से बना आधुनिक पुलिस सहायता केंद्र

छतरपुर। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संकट मोचन तिराहा पर जन सहयोग से निर्मित आधुनिक पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण विधायक ललिता यादव एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया।

यह सहायता केंद्र पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें वातानुकूलन, वेंटिलेशन, आराम हेतु पृथक केबिन, प्रकाश व्यवस्था, दो बेड व आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध है। चौकी 24 घंटे खुली रहेगी और थाना कोतवाली व थाना सिविल लाइन क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करेगी। फोरलेन हाईवे और अन्य लिंक मार्गों पर निगरानी से आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रहेगा।

लोकार्पण अवसर पर जनप्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं और नागरिकों की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध से बचाव, नशे से दूरी और बेटी की शिकायत पेटी जैसे अभियानों पर चर्चा की गई। लोगों ने पुलिस जनसंवाद और ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने चौकी का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी, माइक व लाउडस्पीकर जैसी सुविधाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही आश्वासन दिया गया कि टोरिया मोहल्ला और झांसी-खजुराहो फोरलेन पर भी शीघ्र नए पुलिस सहायता केंद्र बनाए जाएंगे।

Next Post

बदमाशों ने युवक पर पटका बम

Thu Sep 11 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर में बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर धमकाते हुए उस पर बम पटक दिया हमले में युवक घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक राकेश चक्रवती निवासी रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब एक माह पहले जय बर्मन निवासी इन्द्रा नगर से विवाद हुआ था. […]

You May Like