जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर में बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर धमकाते हुए उस पर बम पटक दिया हमले में युवक घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक राकेश चक्रवती निवासी रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब एक माह पहले जय बर्मन निवासी इन्द्रा नगर से विवाद हुआ था.
इसी बात को लेकर नगर निगम तहसीली ऑफिस रामपुर के सामने मैं बैठा था, उसी समय जय बर्मन निवासी इन्द्रां नगर, चीयां निवासी सेठी नगर गोरखपुर, मोटर से आये और सामने गाडी खडी कर दिया। दोनों उसके पास पहुंचे मारपीट कर दी। जय बर्मन ने अपनी पेंट के जेब से सुतली पटाखा बम पटक दिया जिससे उसे चोटें आ गई।
