
फिल्म की कहानी एक बार फिर गद्दी की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में नए दावेदारों की एंट्री के साथ सत्ता के पुराने खेल को नई चुनौती मिलती दिखाई गई है। कहानी मिर्जापुर और पूर्वांचल की दुनिया से आगे बढ़कर नए सिनेमाई परिवेश तक पहुंचती है, जिसमें रेगिस्तान की झलक भी देखने को मिलती है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं।’मिर्जापुर: द मूवी’ चार सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी।
