
मंडला ।
जिले में भारी बारिश के बीच नैनपुर पुलिस ने एक सराहनीय उदाहरण पेश किया। लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रही पुलिस टीम ने भीमा नाला के पास देखा कि एक गाय और उसका बछड़ा पुल पार करते वक्त तेज बहाव में फंस गए हैं।
पानी का स्तर अधिक होने के कारण बछड़ा बहकर नीचे चला गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना देर किए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
आरक्षक सजल, रंजीत, सुरेश जैतवार एवं उप निरीक्षक विनोद, रमेश, जैनेंद्र और प्रधान आरक्षक जगदीश मसराम ने सूझबूझ और मानवीय संवेदना दिखाते हुए बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जनता ने पुलिस की इस संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
