कुलगुरु की गाड़ी रोक कर धमकाने वालों पर FIR

इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु की सरकारी गाड़ी को रोककर उन्हें धमकाने के मामले में पुलिस में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना 17 मई की दोपहर 3:30 बजे विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित परिसर की है। कुलगुरु डॉक्टर राकेश 59 साल ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी वाहन से यूनिवर्सिटी जा रहे थे.

तभी उनके कार को दीपक सोलंकी सोहेल परवेज और अजय चौरडिया ने रोक लिया और जबरन उन्हें गाड़ी से उतरने पर विवश कर दिया। जब मैं गाड़ी से उतरा तो आरोपियों ने धमकाने का प्रयास कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। भंवरकुवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Next Post

उप राष्ट्रपति का राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर हैलीपेड पर किया आत्मीय स्वागत

Mon May 26 , 2025
नरसिंहपुर: उप राष्ट्रपति जगदीप धनख ड़ “कृषि- उद्योग समागम 2025” के कार्यक्रम में शामिल होने नरसिंहपुर पहुंचे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप नरसिंहपुर हैलीपेड पहुंचने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उप राष्ट्रपति के साथ […]

You May Like