नप के एल्डरमैनो का हुआ सम्मान 

सरई। नगर परिषद सरई में म.प्र. शासन द्वारा मनोनीत नव-नियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के सम्मान में गौशाला मार्ग घोघरा स्थित होटल इंपिरियल इन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनसेवा के प्रति समर्पण और नगर विकास की प्रतिबद्धता का भाव प्रमुखता से दिखाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह ने की। उन्होंने नवमनोनीत एल्डरमैन पार्षदों को माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम इसी भावना को चरितार्थ करते हैं। उन्होंने कहा कि भाटी मंचीय औपचारिकताओं से अधिक जनता के बीच रहकर सेवा करने में विश्वास रखते हैं, यही कारण है कि उनके आयोजन जन-सम्मान के उत्सव बन जाते हैं।

Next Post

पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी

Mon Sep 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया। श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह […]

You May Like