पुलिस सैलरी पैकेज योजना बनी सहारा: दिवंगत प्रधान आरक्षक के परिवार को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए संचालित पुलिस सैलरी पैकेज योजना कठिन समय में पुलिस परिवारों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। इसी क्रम में मंडला में पदस्थ एक दिवंगत पुलिसकर्मी के परिजनों को भारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 10 लाख रुपये की बीमा सहायता प्रदान की गई।

35वीं वाहिनी, मंडला में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश बंसकार का ड्यूटी के दौरान सर्पदंश से निधन हो गया था। उनका वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक की मंडला शाखा में पुलिस सैलरी पैकेज योजना से संबद्ध होने के कारण उनकी नामांकित उत्तराधिकारी एवं पत्नी रजनी बंसकार को दुर्घटनावश मृत्यु बीमा के तहत 10 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

35वीं वाहिनी, मंडला के सेनानी राजेश रघुवंशी ने दिवंगत पुलिसकर्मी के परिजनों को बीमा सहायता राशि का चेक सौंपा।

मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार पुलिस सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत आकस्मिक मृत्यु बीमा, रियायती ब्याज दर पर गृह ऋण, निःशुल्क डेबिट कार्ड सहित कई बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कल्याणकारी योजनाएं विपरीत परिस्थितियों में पुलिस परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और दीर्घकालिक सुरक्षा उपलब्ध कराकर विभाग की कर्मचारी हितैषी प्रतिबद्धता को मजबूत करती हैं।

Next Post

बैढ़न में दोपहर से छाए रहे काले बदरा

Fri Jun 26 , 2026
सिंगरौली ।बैढ़न क्षेत्र में आज भी काले बादलो ने दगा दे दिया है। आलम यह है कि शुक्रवार की दोपहर के बाद से आसमान में काले बादल मड़रा रहे थे और किसानों की निगाहें भी आसमान में टिकी हुई थी, शाम करीब 5 बजे के वक्त ऐसा लगा कि बारिश […]

You May Like