डीजल से भरे टैंकर के साईलेंसर में अचानक भड़की आग

 

शहपुरा-भिटौनी हाईवे में दिनदहाड़े टला बड़ा हादसा

 

जबलपुर। शहपुरा-भिटौनी हाईवे के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क पर चल रहे डीजल से भरे टैंकर के साईलेंसर में आग भड़क उठी। आग लगनेे की भनक जैसे ही टैंकर के चालक को लगी वैसे ही उसकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा शुक्रवार को टल गया। जानकारी के अनुसार चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और वाहन में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरण से आग बुझाने का काम शुरू किया और फायर ब्रिगेड अमले को भी सूचित कर दिया।

सूचना मिलते ही कुछ ही देरी पर फायर ब्रिगेड का अमला भी पहुंचा गया जिसके बाद आग पूरी तरह बुझा ली गई। लेकिन इस दौरान राहगीरों व वहां मौजूद टोल नाके के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई और सभी इधर उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार शहपुरा-भिटौनी हाईवे के पास से एक डीजल से भरा टैंकर गुजर रहा था कि तभी चलते वाहन के साईलेंसर में अचानक आग लग गई। आग क्यों और कैसे लगी इसका पता अभी नहीं लग सका है।

Next Post

भोपाल ने किया वर्ष 2026 का स्वागत, जश्न-ए-नववर्ष में डूबा रहा शहर

Thu Jan 1 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में रात 12 बजते ही वर्ष 2026 का आगमन हुआ। जैसे ही घड़ी ने नए साल की पहली दस्तक दी, पूरा शहर जश्न में डूब गया। शहर के प्रमुख इलाकों, होटलों, क्लबों और रिसॉर्ट्स में काउंटडाउन के साथ आतिशबाजी, संगीत और तालियों की गूंज सुनाई दी। नए […]

You May Like